कमला हैरिस की पार्टी के भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को मिले नस्ली संदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 नवंबर 2024 (12:03 IST)
वॉशिंगटन। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए धन जुटाने वाले एक भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को फोन पर नस्ली और धमकीभरे संदेश मिले हैं जिसमें उनसे देश छोड़कर भारत चले जाने को कहा गया है। संदेश में लिखा गया कि आप भारतीय हैं। आपको केवल भारतीयों की परवाह है। आप वही करते हैं, जो भारत के लिए सबसे अच्छा है। आप यहां क्यों हैं? अमेरिका में भीख मांगना बंद करें और भारत में जाकर नेता बनें।
 
अजय जैन भटूरिया को रविवार को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला जिसमें लिखा था कि आप दावा करते हैं कि आप अमेरिकियों के लिए सबसे अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आप अमेरिकियों के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं और आपको अमेरिका की परवाह नहीं है। आप भारतीय हैं। आपको केवल भारतीयों की परवाह है। आप वही करते हैं, जो भारत के लिए सबसे अच्छा है। आप यहां क्यों हैं? अमेरिका में भीख मांगना बंद करें और भारत में जाकर नेता बनें।ALSO READ: कमला हैरिस ने स्वीकार की हार, कहा शांतिपूर्ण तरीके से होगा सत्ता हस्तांतरण
 
अजय भूटोरिया कमला हैरिस-टिम वाल्ज के चुनाव प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण पद पर हैं। वे एशियाई अमेरिकियों, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीपवासियों के मामलों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के आयुक्तों में से एक हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने वैध अप्रवासी समुदाय के कई मुद्दों को संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संदेश में उनसे कहा गया था कि 'अमेरिका में भीख मांगना बंद करो' और 'भारत में जाकर नेता बनो'। इनमें से कुछ संदेश भूटोरिया ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख