Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारतीय सेना ने मार गिराए 2 सैनिक

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारतीय सेना ने मार गिराए 2 सैनिक
, गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (13:18 IST)
रावलपिंडी। पाकिस्तान के देवा सेक्टर इलाके में गुरुवार की सुबह भारतीय सैनिकों की कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। 
 
जियो न्यूज ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
 
आईएसपीआर ने मृत सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनकी पहचान नायब सूबेदार कंदेरा और सिपाही एहसान के रूप में की गई है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी करती रहती है। इसके पीछे उसकी एक कोशिश आतंकवादियों को भी इस ओर धकेलने की होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना पाक गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में अहंकार और नफरत का एजेंडा खंड-खंड