निज्जर मर्डर केस में भारतीय उच्चायुक्त का कनाडा से सवाल, कहां है सबूत?

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (12:01 IST)
Canada news in hindi : कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने ब्रिटिश कोलंबिया में एक सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा सरकार से सबूत पेश करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर से आए फरमान की वजह से मामले में भारत का नाम डलवाया गया है।
 
एक साक्षात्कार में वर्मा ने कहा कि जून में सरे में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कनाडा की पुलिस जांच को एक उच्च स्तरीय कनाडाई अधिकारी के सार्वजनिक बयानों से नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों से जांच प्रभावित हुई। उनकी मदद के लिए इस मामले में हमें कोई विशिष्ट या प्रासंगिक जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
 
संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सबूत कहां है? जांच का निष्कर्ष कहां है? मैं एक कदम आगे बढ़कर कहूंगा कि अब जांच पहले ही दागदार हो चुकी है। उच्च स्तर पर किसी से यह कहने का निर्देश आया है कि इसके पीछे भारत या भारतीय एजेंट हैं।
 
कनाडा ने सितंबर में वैंकूवर उपनगर में कनाडाई नागरिक निज्जर की हत्या के तार भारत से जुड़े होने का आरोप लगाया। भारत ने आतंकवादी करार दिया था। निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई। भारत के कहने पर कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों को वापस ले लिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख