अमेरिका में भारतीय को 9 साल की कैद, विमान में किया था सहयात्री का यौन उत्‍पीड़न

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (15:19 IST)
वॉशिंगटन। विमान के भीतर महिला सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने के दोषी तमिलनाडु के रहने वाले भारतीय पेशेवर को गुरुवार को नौ साल कैद की सजा सुनाई गई। एच-1बी वीजा पर 2015 में अमेरिका आए प्रभु राममूर्ति को सजा खत्म होने के बाद भारत वापस भेज दिया जाएगा।


डेट्रॉयट की संघीय अदालत ने कहा कि उसने भारतीय नागरिक को नौ साल कैद की सजा सुनाई है। जज टेरेंस बर्ज ने आशा जताई है कि यह अन्य लोगों को ऐसा अपराध करने से रोकने के लिए पर्याप्त होगा। संघीय अभियोजकों ने राममूर्ति को 11 साल कैद की सजा देने की मांग की थी।

सजा की घोषणा होने के बाद अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू शिंडर ने कहा, विमानों में यात्रा करने के दौरान सभी को सुरक्षित रहने का अधिकार है। हम किसी के भी ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो कमजोर अवस्था वाले पीड़ित का फायदा उठाए। हम इस मामले में आगे आने के लिए पीड़िता के साहस की प्रशंसा करते हैं। राममूर्ति को इस मामले में अगस्त में दोषी ठहराया गया था।

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख