अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (17:39 IST)
Indian student shot dead in America : अमेरिका के ओहियो राज्य में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घायलावस्था में अपनी कार में मिला था। चिकित्सा विश्वविद्यालय ने इस घटना को दुखद और संवेदनहीनता करार दिया है। छात्र उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आया था।
 
स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट में चिकित्सा विश्वविद्यालय के बयान के हवाले से बताया गया कि आदित्य अदलखा सिनसिनाटी चिकित्सा विश्वविद्यालय में आणविक एवं विकासात्मक जीव विज्ञान कार्यक्रम में डॉक्टरेट के चौथे वर्ष के छात्र थे। बताया गया कि अदलखा की मौत इस महीने की शुरुआत में हुई।
 
नौ नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस ने एक कार में एक युवक के घायलावस्था में मिलने की जानकारी दी थी। पुलिस ने कहा कि इलाके में तड़के करीब 6:20 बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई थी। गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को एक कार के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें गोली लगने के निशान थे और अंदर एक व्यक्ति घायल पड़ा था।
 
पुलिस अदलखा को अस्पताल ले गई, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अदलखा उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए थे।
 
उन्होंने 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अदलखा ने 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में परास्नातक किया था। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख