सिंधु जल संधि रद्द होने की खबरों से घबराया पाकिस्तान, कहा- 'सौहार्दपूर्ण समाधान हो'

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (10:51 IST)
भारत द्वारा सिंधु जल संधि की समीक्षा करने और इसे रद्द करने की खबरों से घबराकर पाकिस्तान ने कहा कि कोई देश एकपक्षीय तरीके से सिंधु जल संधि को रद्द नहीं कर सकता। हम भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान चाहते हैं।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने यहां साप्ताहिक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि कश्मीर विवाद पाकिस्तान और भारत के बीच 'विवाद की जड़' है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए अपनी जरूरी भूमिका निभाने की अपील की।
 
उन्होंने कहा, 'हम भारत के साथ कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से चाहते हैं।' इस साल की अंतिम ब्रीफिंग की शुरुआत में जकारिया ने कहा, 'हम कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों के भारत द्वारा लगातार उल्लंघन की निंदा करते हैं।'
 
उरी आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि की समीक्षा किए जाने की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि समझौते को एकपक्षीय तरीके से बदला या निलंबित नहीं किया जा सकता।
 
जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान पैदा हो रहे हालात पर नजर रख रहा है और ऐतिहासिक समझौते के किसी उल्लंघन के मामले में अपनी रणनीति पर चलेगा। रेडियो पाकिस्तान ने उनके हवाले से कहा, 'हम सिंधु जल संधि की रूपरेखा के दायरे में भारत की गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे।' संधि के क्रियान्वयन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए एक मध्यस्थता प्रणाली होने की तरफ इशारा करते हुए जकारिया ने कहा कि इससे जुड़े कई विवाद पहले भी सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख