Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में जेल से फरार हुए 113 कैदी, 4 गिरफ्तार

Advertiesment
Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत असेह में 113 कैदी भारी बारिश के बीच जेल की दीवारों की बाधित खिड़कियों को तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भागे हुए चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया।


इंडोनेशिया के कानून एवं मानव अधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार शाम को यह जानकारी दी। बांदा असेह की राजधानी असेह के वरिष्ठ पुलिसकर्मी त्रिसनो रियांतो ने बताया कि पुलिस ने भागे हुए चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया।

कानून एवं मानवाधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता आदे कुशमांतो ने बताया कि असेह के लम्बारो बंदीगृह से कैदियों के भागने की घटना शाम 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे) हुई। उन्होंने बताया कि कैदी खिड़कियों की छड़ों को डंबल और अन्य भारी वस्तुओं से तोड़कर फरार हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अश्लीलता मामले में कलाकारों, फिल्म निर्माताओं को अदालत से राहत