इंडोनेशिया, जहां सर्वाधिक मुस्लिम आबादी है पर दिलों में बसती हैं महाभारत और रामायण

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (19:02 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां करीब 87 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है। लेकिन, हिन्दू संस्कृति यहां के लोगों में दिलों में बसी है। रामायण और महाभारत के साथ ही उनसे जुड़े पात्र यहां काफी लोकप्रिय हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय भारत के प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के दौरे पर हैं।
 
यहां हिन्दू संस्कृति की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है। गणेश, हनुमान, राम आदि हिन्दू भगवानों के मंदिर यहां आसानी से मिल जाते हैं। यहां जकार्ता स्क्वेयर पर लगीं कृष्ण और अर्जुन की मूर्तियां खासी मशहूर हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग यहां रामायण का मंचन भी करते हैं। इंडोनेशिया में इस्लाम के अलावा हिन्दू समेत छह धर्मों को मान्यता है।  बाली को हिन्दू इंडोनेशिया का दिल बोला जाता है।
 
सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर माहबुबानी ने बताया कि इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो राजधानी जकार्ता में एक भव्य स्मारक बनवाना चाहते थे। उन्होंने 1987 में अर्जुन विजय नामक स्मारक बनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत महाभारत के दृश्य को दर्शाने वाली विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया।  
 
जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इंडोनेशिया में हिन्दू धर्म की शुरुआत 5वीं सदी में हो गई थी। भारत और इंडोनेशिया के बीच ईसा पूर्व से ही व्यापार चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसी व्यापार के चलते इंडोनेशिया में ताकतवार श्रीविजया साम्राज्य पनपा था। इस दौर में हिन्दू और बौद्ध धर्म का काफी प्रभाव था।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि भारत और इंडोनेशिया के सदियों पुराने संबंध हैं और दोनों देश धार्मिक रूप से एक दूसरे से जुड़े होने के साथ ही व्यापारिक रिश्तों में भी बंधे हुए है।
 
8वीं और 10वी सदी में जावा में कई बौद्ध और हिन्दू वंश फले-फूले। इसके बाद 13वीं सदी के आखिर में पूर्वी जावा में हिन्दू मजापहित साम्राज्य की स्थापना हुई। इस दौर में हिन्दू और बौद्ध धर्म का जिस क्षेत्र में विस्तार हुआ। हालांकि वर्तमान समय में यहां हिन्दू आबादी 2 प्रतिशत से भी कम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस पहुंचा भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, बेनकाब होगा पाकिस्तान

श्रीनगर में भीषण गर्मी की मार, टूट गया 57 साल का रिकॉर्ड

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

MP : भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामले को लेकर पार्टी ने दिया यह बयान

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में, विश्वविद्यालय ने जताया ऐतराज, भाजपा ने लगाया यह आरोप

अगला लेख