ऑस्ट्रेलिया चुनावः एंटार्कटिका मे बर्फ से बने घर मे 27 मतदाताओं ने भी किया मतदान

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (21:27 IST)
सुनील कुमार
 
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया मे आज हो रहे आम चुनाव में एक मतदान केन्द्र बर्फ से ढंके एंटार्कटिका में भी बनाया गया है और यह मतदान केन्द्र एक इगलु, बर्फ से बने घर मे बनाया गया है, जहा एंटार्कटिका के अभियान पर गए 27 ऑस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने शेष देश से एक दिन पहले यानी कल मतदान किया। सभी 27 मतदाताओं ने शून्य से 20 डिग्री कम तापमान मे एक इगलु मे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया।
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार यह मतदान केन्द्र एंटार्कटिका के केसी रिसर्च केन्द्र में बनाया गया। बाद में ऑस्ट्रेलिया एंटार्कटिका डिवीजन ने इन मतदाताओं के फोटो जारी किए  जो इगलु में हाथ मे मतपत्र लिए हुए थे, जहां ये ऑस्ट्रेलियाई डेरा डाले हुए हैं। इस अभियान दल के साथ गए एक इलेक्ट्रिशियन मतदान अधिकारी बने बने। 
 
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में मतदान अनिवार्य है। इस चुनाव मे प्रधानमंत्री मेल्कॉम टर्न्बुल और विपक्षी लेबर पार्टी के बीच कॉटे का मुकाबला है। पिछले आठ सप्ताह से इस चुनाव के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार हुआ, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि एंटार्कटिका के मतदान केन्द्र पर चुनाव प्रचार नहीं हो पाया। इन लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क गत अप्रैल में ही हो पाया था जबकि रसद लिए हुए ऑस्ट्रेलियाई जहाज वहा पहुंचा और अब रासद की सप्लाई लिए हुए अगला जहाज इस वर्ष अक्टुबर में ही आ पाएगा।
 
मतदन के बाद अब इन सभी 27 मतदाताओं के मतपत्र कल तक के लिए एक ताला में बंद कर रखे जाएंगे, जब ऑस्ट्रेलिया मे मतगणना शुरू होगी तो मतदान अधिकारी फोन के जरिए इन पत्रों के गिनती उन्हे बताएंगे कि किसको कितने वोट मिले। बहरहाल, बात दिलचस्प है। संभवत: यह पहला मौका है जबकि एंटार्कटिका में मतदान हुआ। इस चुनाव के लिए देश भर में 60,000 मतदन केन्द्र बनाए गए। (वीएनआई) 

Show comments

जरूर पढ़ें

महाकुंभ में 62 करोड़ की एंट्री, CM योगी बोले दुर्लभतम घटना

सुरंग में फंसी 8 जिंदगियां, तेलंगाना CM से क्या बोले राहुल गांधी?

सोने ने 50 दिन में दिया 11 प्रतिशत रिटर्न, नए निवेशकों को क्या है एक्सपर्ट्स की चेतावनी?

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, मोटापे से कैसे बचें?

मेलोनी ने किया ट्रंप का समर्थन, इस तरह किया पीएम मोदी को याद

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का आरोप, खजाना खाली छोड़कर गई AAP सरकार

श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र से की यह अपील

PM मोदी बोले- धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाते हैं गुलाम मानसिकता वाले लोग

PM मोदी बोले- आस्था के साथ ही आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है बागेश्वर धाम

भारत में 50 करोड़ डॉलर निवेश कर रही ताइवान की यह कंपनी

अगला लेख