चीन के भ्रष्टाचार निरोधक अभियान में शीर्ष चीनी जनरल गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (19:38 IST)
बीजिंग। चीन के एक शीर्ष जनरल को पार्टी का अनुशासन तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है और इस तरह वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार निरोधक अभियान में गिरफ्तार किए गए सबसे वरिष्ठ वर्तमान सैन्य अधिकारियों में शामिल हो गए हैं। इस अभियान ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आला अधिकारियों को हिलाकर रख दिया है।
 
हांगकांग के 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' अखबार के अनुसार शी के नेतृत्व वाले शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग के तहत आने वाले संयुक्त कर्मचारी विभाग के उप प्रमुख 62 वर्षीय जनरल वांग जियानपिंग को पार्टी अनुशासन तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चीन के कुख्यात सुरक्षा अधिकारी झोउ यांगकांग के पूर्व सहयोगी वांग को गुरुवार को सिचुआन प्रांत के चेंगदू में अनुशासन निरीक्षक ने गिरफ्तार किया। खबर के अनुसार वांग के खिलाफ आरोप अभी स्पष्ट नहीं हैं लेकिन पार्टी अनुशासन तोड़ना चीन में भ्रष्टाचार के लिए सामान्य आधार है। (भाषा) 

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

आबकारी मामले में केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहे, जानें ये 5 उपाय

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

अगला लेख