अफगानिस्तान में IS के 131 आतंकवादी मारे गए

Webdunia
रविवार, 26 जून 2016 (20:53 IST)
मॉस्को। पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के दौरान रविवार को कम से कम 131 आतंकवादी मारे गए।
             
रूस की संवाद समिति ने स्थानीय टीवी चैनलों के हवाले से जानकारी दी है कि नानगरहार प्रांत से आईएस के करीब 600 आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए शुरू किए गए सैन्य अभियान के दौरान 131 आतंकवादियों को मार गिराया गया। 
 
आईएस ने दो दिन पहले पाकिस्तान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के कोट जिले में हमला किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया गया।
      
नानगरहार प्रांत के गवर्नर सलीम कुंदुजी ने टीवी चैनल को बताया कि सुरक्षाबलों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में करीब 36 आतंकवादी मारे गए और विदेशी वायुसेना के हवाई हमलों में 95 अन्य आतंकवादी ढेर हो गए। 
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आज पांच आम नागरिक और सुरक्षाबल के सात जवान भी मारे गए। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख