8 साल में अंतरिक्ष से रिटायर हो जाएगा नासा का स्पेस स्टेशन, प्रशांत महासागर में गिरेगा

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (21:45 IST)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि 2031 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष से हटा दिया जाएगा। इस बारे में आधिकारिक योजना अमेरिकी संसद को भेज दी गई है। इसे प्रशांत महासागर के एक निर्जन इलाके में उतारा जाएगा। इस इलाके को स्पेसक्राफ्ट सेमट्री यानी स्पेसक्राफ्ट की कब्रगाह नाम दिया गया है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का मिशन कंट्रोल आखिरी हलचल से पहले इसकी ऊंचाई को कम करेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के निर्जन इलाके में उतरे। इस इलाके को पॉइंट नीमो के नाम से भी जाना जाता है।
 
योजना के मुताबिक, स्पेस स्टेशन के संचालक धरती के वातावरण में लौट रहे स्टेशन के जलने की प्रक्रिया को नियंत्रित करेंगे। इससे स्टेशन को जितना संभव हो, उतना नीचे लाने की कोशिश की जाएगी ताकि वातावरण में यह सुरक्षित तरीके से दाखिल हो सके।
 
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को 1998 में लॉन्च किया गया था। इसमें 19 अलग-अलग देशों के 200 से अधिक अंतरिक्ष यात्री रिसर्च और मिशन के उद्देश्य से सवार हो चुके हैं। 
 
स्पेस स्टेशन आठ किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से घूमता है और हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेता है। यह धरती की सतह से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर संचालित होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख