'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर पास हुआ संसदीय प्रस्ताव

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  पर पास हुआ संसदीय प्रस्ताव
Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2015 (12:16 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसद तुलसी गब्बार्ड ने पहले 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक संसदीय प्रस्ताव पेश किया।
 
गुरुवार को सदन में प्रस्ताव पेश करने से पहले गब्बार्ड ने कहा कि लंबे समय से खुद भी योगाभ्यास करने के दौरान मैंने अपने जीवन पर योग के सकारात्मक परिणामों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है।

शुक्रवार को इस प्रस्ताव को पेश करते हुए और दूसरे लोगों के साथ योग के असल अर्थ साझा करते हुए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के तौर पर अपनाए जाने की प्रशस्ति करने वाले इस प्रस्ताव को कई प्रतिष्ठित सांसदों का समर्थन प्राप्त है। यह प्रस्ताव योग के महत्व के बारे में पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए व्याख्यान का भी जिक्र करता है।

पहले 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर यह प्रस्ताव उन आदर्शों का समर्थन करता है जिसका प्रतिनिधित्व 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' करता है और यह सभी लोगों को प्रेरित करता है कि वे 21 जून को इसमें भाग लें। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम