इराक और सीरिया में 14 और नागरिकों की मौत की पुष्टि

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (12:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ चलाए गए बमबारी अभियान में 14 और नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। इस पुष्टि के बाद मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

 
यह घोषणा पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों का निरीक्षण करने वाले यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने गुरुवार को की। इसके लिए 28 जुलाई 2015 और 29 अप्रैल 2016 के बीच अमेरिका के 6 हवाई हमलों की आंतरिक जांच की गई थी।
 
सेंटकॉम ने कहा कि शुक्रवार को जारी किए गए प्रत्येक मामले में आकलन के जरिए यह स्थापित हुआ है कि हमलों के दौरान एहतियात बरते जाने और सशस्त्र संघर्ष के नियमों के दायरे में रहने के बावजूद दुर्भाग्यवश नागरिक हताहत हो गए। अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों के आलोचकों का आरोप है कि गठबंधन बल इन हमलों में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या को कम करके बताता है।
 
लंदन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि 11 बच्चों समेत कम से कम 56 नागरिक मारे गए हैं।
 
ऑब्जर्वेटरी के अनुसार सितंबर 2014 के बाद से अब तक गठबंधन बलों के हवाई हमलों में लगभग 600 सीरियाई लोग मारे गए हैं जिनमें 136 बच्चे भी शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, जानिए किसने की शिकायत, क्‍या है मामला

पहलगाम हमले को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की भारत को धमकी, कहा- हम पाकिस्तान के साथ हैं

भारत में 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल ब्लॉक, पहलगाम रिपोर्टिंग पर 'BBC' को पत्र भेजा

LIVE: रक्षामंत्री राजनाथ ने की PM मोदी के साथ अहम बैठक, CDS चौहान और NSA डोभाल भी हुए शामिल

केसीआर का केंद्र से माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कगार रोकने का आग्रह

अगला लेख