Publish Date: Sat, 19 May 2018 (09:24 IST)
Updated Date: Sat, 19 May 2018 (09:29 IST)
बगदाद। इराक के चुनाव आयोग ने कहा कि प्रभावशाली शिया मौलवी मुक्तदा अल सद्र की अगुवाई वाले राजनीतिक गठबंधन ने इराक के राष्ट्रीय संसदीय चुनावों में अधिकतर सीटें जीती हैं।
इराक में 12 मई को चुनाव हुए थे और नतीजों की घोषणा आज तड़के की गई। इस सप्ताह की शुरुआत में आंशिक नतीजे घोषित किए गए थे लेकिन अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों से मतगणना में देरी हुई।
चुनावों में इस बार बहुत कम मतदान हुआ जिसका फायदा अल- सद्र को मिला। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और सरकार बनाने को लेकर समझौते होने की संभावना है। (भाषा)