इरमा तूफान से 10 लोगों की मौत, फ्लोरिडा के लिए खतरा बढ़ा

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (23:55 IST)
सान जुआन (प्यूर्टो रिको)। उत्तरी कैरिबिया में ‘इरमा’ तूफान ने तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, हजारों लोग बेघर हुए हैं, कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक रेल पटरी पर पेड़ गिर गए हैं। आगे बढ़ने पर इससे फ्लोरिडा के लिए खतरा पैदा हो गया है।
 
यूएस नेशनल हरीकेन सेंटर के मुताबिक तूफान इरमा आज सुबह थोड़ा कमजोर पड़ा लेकिन श्रेणी 5 का तूफान बना रहा जिस दौरान 285 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बही।
 
तूफान के रविवार को तड़के घनी आबादी वाले दक्षिण फ्लोरिडा पहुंचने की संभावना है। इसके चलते गवर्नर को आपात स्थिति घोषित करनी पड़ी है और अधिकारियों को मियामी शहर के इलाके के कुछ हिस्सों से लोगों को हटने का आदेश जारी करना पड़ा।
मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि यह फ्लोरिडा के समूचे अटलांटिक तट को प्रभावित कर सकता है।
मियामी विश्वविद्याय में तूफान शोधार्थी ब्रायन मैक नोल्डी ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में यह सबसे विनाशकारी तूफान साबित हो सकता है। 
 
फ्रांस के गृह मंत्री गेरार्ड कोलोंब ने फ्रांस के इंफो रेडियो से कहा कि कैरीबियाई द्वीप में उसके अधिकार वाले क्षेत्रों में आठ लोग मारे गए हैं और 23 अन्य घायल हुए हैं।
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही वह इन द्वीपों पर जाएंगे।
ब्रिटेन में सरकार ने कहा कि इरमा ने ब्रिटेन के द्वीप अंगुइला के तटों पर नुकसान पहुंचाया है। ब्रिटेन का वर्जिन द्वीप भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
 
एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि बारबूडा में तकरीबन हर इमारत को नुकसान पहुंचा है। वहां के 1400 लोग बेघर हो गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप बोले, भारत के पास बहुत पैसा, क्यों दें 21 मिलियन डॉलर की मदद?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें 1 लीटर ईंधन की कीमत

Weather Update: दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

यूक्रेन पर यूरोपीय नेताओं की आपात बैठक में उभरे मतभेद

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला आज

अगला लेख