अफगानिस्तान में आईएस आतंकवादियों ने ली 30 की जान

Webdunia
बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (14:35 IST)
काबुल। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने मध्य अफगानिस्तान के गोर प्रांत में कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सरकार ने आज यह जानकारी दी।
 
यह घटना प्रांतीय राजधानी फिरोज कोह के उत्तर में मंगलवार देर रात हुई। सरकार का कहना है कि एक स्थानीय आईएस कमांडर के मारे जाने के बाद बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।
 
गोर के गवर्नर नासिर खाजे ने कहा, 'हमारे सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया था जिसमें दाएश :आईएस: का एक आतंकवादी कल मारा गया था। इसके जवाब में दाएश लड़ाकों ने करीब 30 ग्रामीणों को अगवा कर लिया जिनमें अधिकतर चरवाहे थे।'
 
उन्होंने कहा, 'स्थानीय लोगों को आज सुबह ग्रामीणों के शव मिले। समूह ने अभी तक इस हमले की आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी नहीं ली है।'
 
यह घटना अफगानिस्तान की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को रेखांकित करती है। अमेरिका के आक्रमण में सत्ता से हटाए जाने के 15 वर्ष बाद फिर से अपनी ताकत बढ़ा रहा तालिबान शहरी केंद्रों की ओर बढ़ रहा है।
 
आईएस के लड़ाके धीरे-धीरे अफगानिस्तान में भी लगातार पैठ बना रहे है। वे समर्थन हासिल कर रहे है, भर्तियां कर रहे हैं और तालिबान को उसकी ही जमीन पर, खासकर देश के पूर्व में चुनौती दे रहे हैं।
 
इस्लामिक समूह के खिलाफ महीनों चले अभियान में स्थानीय सुरक्षा बलों के जीत के दावे के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मार्च में घोषणा की थी कि आईएस हार गए हैं। लेकिन आईएस के आतंकवादियों के देश में घातक हमले जारी हैं।
 
आईएस आतंकवादियों ने जुलाई में काबुल में शिया हजारा की भीड़ पर हुए दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी, जिनमें कम से कम 80 लोग मारे गए थे। यह अफगानिस्तान में 2001 के बाद से हुआ सबसे घातक हमला है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

अगला लेख