गाजा के स्कूल पर बड़ा इजराइली हमला, 100 से ज्यादा की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 अगस्त 2024 (12:12 IST)
Israel attacks school in gaza : गाजा सिटी में एक स्कूल पर इजराइली सेना ने एक बड़ा हवाई हमले किया। इस दिल दहला देने वाले हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए। हमास के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब लोग फज्र की नमाज अदा कर रहे थे। ALSO READ: ईरान में इस साल 345 लोगों को दी फांसी, 2 दिनों में 29 को मिली यह सजा
 
इस हमले में स्कूल की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। बताया जा रहा है कि इस स्कूल को शरणार्थी शिविर में तब्दिल कर दिया गया था। इसमें सैकड़ों लोगों ने शरण ली थी।  
 
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजराइल पर हवाई हमला कर 1200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जबकि कई लोगों को बंदी बना लिया गया था। इसके बाद से इजराइली सेना लगातार गाजा पट्टी में हमले कर रही है।
 
हाल ही में ईरान में एक हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। ईरान और हमास ने हानिया की हत्या के लिए इजराइल को ही जिम्मेदार बताया था।
Edited by : Nrapendra Gupta   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

गृह मंत्रालय ने घटाई आतिशी की सुरक्षा, अब मिलेगी किस श्रेणी की सुरक्षा?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, शक्ति दुबे ने किया टॉप

LIVE: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, कई पर्यटक घायल

गुजरात के अमरेली में विमान हादसा, पायलट की मौत

मध्यप्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी

अगला लेख