Israel Hamas War : 1 बंधक के बदले 10 हजार डॉलर और नया घर का मिला था ऑफर', पकड़े गए हमास के लड़ाकों ने खोले कई राज

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 (16:46 IST)
Israel-Hamas war : हमास (Hamas) और इजराइल (Israel) के बीच घमासान जारी है। हमास के आतंकियों ने इजराइल पर अचानक हमला किया। सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारा। महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया। अब सोशल मीडिया पर हमास के आतंकियों के वीडियो सामने रहे हैं। जिनमें वे कई खुलासे कर रहे हैं। इसराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने अब इस हमले में शामिल कुछ हमास लड़ाकों को गिरफ्तार किया। 
 
इसराइली डिफेंस फोर्सेज ने अब इनके पूछताछ का वीडियो जारी किया है। वीडियो हमास के लड़ाकों ने कई खुलासे किए हैं। इसराइली डिफेंस फोर्सेज की पूछताछ में हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति को बंधक बनाने के लिए 10 हजार डॉलर का इनाम और घर देने का वादा किया गया था। 
 
हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें आम लोगों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया गया था। इसराइली डिफेंस फोर्सेज की पूछताछ में हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें एक शख्स को बंधक बनाने के लिए 10 हजार डॉलर का इनाम और घर देने का वादा किया गया था। हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें आम लोगों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया गया था।
 
हमास ने 2 बंधकों को छोड़ा : मीडिया खबरों के मुताबिक हमास की ओर से दो बंधकों को छोड़ा गया। इनमें से एक योचेवद लिफ्सचिट्ज ने तेल अवीव के अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 
 
85 वर्षीय महिला ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान वो नरक से गुजरी हैं। उन्होंने कहा कि हमास के लड़ाकों की ओर से अपहरण किए जाने के दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। 
 
महिला की बेटी अपनी मां की आपबीती बताते हुए कहा कि उनको और अन्य बंधकों को लाठियों से मारा गया। उन्होंने बताया कि बंधकों को खाने में खीरा और चीज दिया गया। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

सोमवार से लागू होंगे 3 नए कानून, क्या होगा असर

संसद में फिर हंगामे के आसार, NEET समेत इन मुद्दों पर हो सकती है जोरदार बहस

4 महीने बाद पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए क्या बोले...

मन की बात में मां पर क्या बोले पीएम मोदी, एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

अगला लेख
More