Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

इजराइल और ईरान के टकराव से रूस और अमेरिका में भी तनातनी दिख रही है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे आगे क्या करेंगे।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन/ मास्को , गुरुवार, 19 जून 2025 (18:02 IST)
Israel-Iran conflict : इजराइल और ईरान के बीच तनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। लगातार आ रहे बयान तनाव को बढ़ा रहे हैं। इजराइल और ईरान के टकराव से रूस और अमेरिका में भी तनातनी दिख रही है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे आगे क्या करेंगे। इस बीच रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है। अमेरिका और रूस इस संघर्ष में अलग-अलग पक्षों का समर्थन कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टेलीफोन पर बातचीत की है।

घटनाओं के बड़े अपडेट
  • रूस ने कहा - ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट में रूसी एक्सपर्ट, हमले रोके इजराइल। 
  • साउथ कोरिया का दावा, नॉर्थ कोरिया ने प्योंगयांग के पास से कई रॉकेट दागे।
  • पुतिन-जिनपिंग की फोन पर बात, ईरान पर इजराइली हमले की निंदा की। 
  • ईरान ने इजराइल पर किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों का वीडियो जारी किया। 
  • इजराइल के तेल अवीव पर आज सुबह हुए ईरानी हमले में 25 लोग घायल।  
  • पाक सेना ने कहा- भारत-पाकिस्तान मुद्दे को लेकर असीम मुनीर-ट्रंप के बीच चर्चा हुई।
  • इजराइली सेना ने ईरान के परमाणु-मिसाइल कार्यक्रम के ठिकानों पर हमला किया।  
  • पीएम नेतन्याहू ने कहा- ईरान ने सोरोका अस्पताल और मध्य इजराइल पर मिसाइलें दागीं।
हस्तक्षेप से होंगे भयानक परिणाम
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी समाचार एजेंसी ताश से कहा है कि इसराइल और ईरान के बीच जंग में अमेरिकी हस्तक्षेप से एक और भयानक उग्रता पैदा होगी। बुधवार को रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने अमेरिका से कहा था कि वह इजराइल को सैन्य सहायता न दे। उन्होंने कहा था कि इससे पूरी स्थिति नाटकीय रूप से अस्थिर हो जाएगी। ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद रूस के साथ अमेरिका के संबंध सुधरने की बात की जा रही थी लेकिन इजराइल-ईरान में जारी टकराव से चीजें तेजी से बदलती दिखाई दे रही हैं।
webdunia
पुतिन और जिनपिंग में बात 
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग से टेलीफोन पर बातचीत की है। रूसी राष्ट्रपति सहायक यूरी उशाकोव की ओर से यह जानकारी दी गई है। दोनों नेताओं ने ईरान पर इजराइल के ताजा हमलों का विरोध किया है। उशाकोव ने कहा कि रूस और चीन की सोच समान है और दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने वाली इजराइल की कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उशाकोव ने यह भी जोड़ा कि मध्य पूर्व में स्थिति का समाधान बल प्रयोग से नहीं किया जा सकता, इस पर मॉस्को और बीजिंग दोनों सहमत हैं।
webdunia

क्या तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया 
इजराइल और ईरान से पहले ही कई देशों में युद्ध चल रहा है। भारत और पाकिस्तान भी युद्ध की कगार तक पहुंचकर वापस आ चुके हैं, लेकिन कभी भी युद्धक्षेत्र में खड़े हो सकते हैं।  इजराइल और ईरान के बीच विवाद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर है। अमेरिका और इजरायल नहीं चाहते कि ईरान परमाणु हथियार बनाए। इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को टारगेट करते हुए हमला किया। अमेरिका को अच्छे से मालूम है कि अगर वह युद्ध में कूदा तो कई देश आपस में टकराएंगे और विश्व स्तर पर युद़्ध के बाद मंडरा सकते हैं। ईरान को खत्म करने की इजराइल की कसम और मध्य पूर्व को कंट्रोल करने की अमेरिका की मंशा तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है जगन्नाथ भगवान् में धड़कता है श्री कृष्ण का ह्रदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य