'इसरो' ने भारतीयों को किया गौरवान्वित : चीनी अखबार

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (17:22 IST)
बीजिंग। एक ही रॉकेट के जरिए 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले भारत की इस उपलब्धि को अनैच्छिक रूप से मान्यता देने वाले चीनी सरकारी मीडिया ने गुरुवार को कहा कि भारत की यह उपलब्धि भारतीयों को गौरवान्वित करेगी। उसने कहा है कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने दूसरे देशों को यह सोचने का मौका दिया है कि छोटे बजट में कैसे अंतरिक्षीय सफलता हासिल की जा सकती है।
सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने गुरुवार को अपने संपादकीय में कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा बनाया गया यह शायद पहला विश्व रिकॉर्ड है, जिस पर बहुत से लोगों की नजर है। भारतीयों के पास गर्व करने की एक वजह है। हालांकि इस अखबार ने भारत में लाखों गरीब और निरक्षर लोग होने के बावजूद वर्ष 2013 में मंगल पर मंगल यान भेजने के लिए भारत की आलोचना की थी। उसने कहा था कि इसरो की नई उपलब्धि का महत्व सीमित है।
 
अखबार ने कहा कि हालांकि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दौड़ सिर्फ एक बार में प्रक्षेपित कर दिए गए उपग्रहों की संख्या के बारे में नहीं है। यह कहना सही है कि इस उपलब्धि का महत्व सीमित है। अखबार ने कहा कि यह नया रिकॉर्ड बेहद कम निवेश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मौजूदा स्तर तक पहुंचने में भारत को बहुत मेहनत के बाद मिली उपलब्धि है और यह दूसरे देशों को सोचने-विचारने का मौका देती है। 
 
अखबार ने कहा कि भारत ने वर्ष 2008 में चन्द्रयान प्रक्षेपित किया था। वर्ष 2013 में वह मंगल की कक्षा में मानवरहित रॉकेट पहुंचाने वाला पहला एशियाई देश बन गया था। इसमें कहा गया है कि बहरहाल, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में किसी देश की प्रगति को निवेश के अनुरूप देखा जाता है। 
 
विश्व आर्थिक फोरम के वर्ष 2016 के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में अमेरिका का अंतरिक्ष बजट 39.3 अरब डॉलर, चीन का 6.1 अरब डॉलर, रूस का 5.3 अरब डॉलर, जापान का 3.6 अरब डॉलर और भारत का 1.2 अरब डॉलर है। 
 
अखबार ने कहा है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) चीन के मुकाबले में करीब एक-चौथाई हिस्सा है लेकिन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपने जीडीपी का लगभग समान अंश भारत भी खर्च करता है। चीन के पिछले वर्ष का रक्षा बजट 146 अरब डॉलर का था और भारत का रक्षा बजट 46 अरब डॉलर का। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

Operation Sindoor को लेकर DRDO के पूर्व DG सारस्वत बोले- भारत अब एक अग्रणी शक्ति, दुनिया उसे कमतर न आंके

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

UP में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघर भी किए बंद

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

अगला लेख