जापान में 140 घरों में लगी आग

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:23 IST)
टोकियो। जापान के तटीय शहर इटोइगावा में गुरुवार को करीब 140 घरों, दुकानों और अन्य इमारतों में आग लग गई जिसमें 5 लोग मामूली रूप से झुलस गए।

 
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी टोकियो से 230 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में 44, 500 की आबादी वाले इटोइगावा शहर के आवासीय इलाके में सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलों सहित बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने में सहायता के लिए सेना को भी बुलाया गया। 
 
अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने के लिए अथक प्रयास जारी है तथा कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक घटना में 5 लोग मामूली रूप से झुलस गए। घटनास्थल के समीप 363 मकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख