जापान का 'मोहरा' नहीं बनेगा भारत : चीनी मीडिया

Webdunia
शनिवार, 12 नवंबर 2016 (16:43 IST)
बीजिंग। चीन और भारत के विवादों को अपने हितों के लिए भुनाने का जापान पर आरोप लगाने के साथ ही चीन ने शनिवार को कहा कि भारत उस पर लगाम लगाने के लिए जापान के हाथों का 'मोहरा' नहीं बनेगा।
 
'ग्लोबल टाइम्स' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 3 दिवसीय जापान यात्रा पर लिखे अपने संपादकीय में कहा है कि जापान, भारत और चीन के बीच के विवादों का इस्तेमाल कर चीन पर लगाम लगाने के लिए भारत को राजी करना चाहता है। 
 
जापान, भारत से अपील करना चाहता है कि वह दक्षिणी चीन सागर मामले में टांग अड़ाए। जापान इसके लिए अपनी सालों पुरानी परमाणु इस्तेमाल को कम करने की स्थिति में भी बदलाव कर रहा है और उसने भारत को असैन्य परमाणु सहयोग के लाभों की पेशकश तक कर दी है। 
 
सरकार समर्थक दैनिक ने लिखा है कि पिछले 3 सालों में जापान की राजनयिक नीतियों को देखें तो आबे प्रशासन चीन को घेरने के लिए क्षेत्रीय ताकतों को अपनी ओर करने के प्रयासों में लगा है। इसमें कहा गया है कि भारत को जापान से परमाणु और सैन्य तकनीक तथा विनिर्माण उद्योग और हाईस्पीड रेलवे की तरह ढांचागत क्षेत्र में निवेश के लिए जापान की जरूरत है। 
 
दैनिक ने हालांकि लिखा है कि भारत द्वारा जापान की इच्छाओं के अनुसार अपनी स्थिति बदले जाने की संभावना नहीं है। इसमें कहा गया है कि भारत ने बहुपक्षीय कूटनीतिक अवधारणा और प्रमुख ताकत का रुख अख्तियार किया है। जापान की योजनाएं मनमुटाव की हैं, जो भारत की नीतियों के विपरीत हैं इसलिए भारत, जापान के साथ अपने सहयोग का मामला-दर-मामला व्यावहारिक आकलन करेगा। 
 
संपादकीय में लिखा गया है कि भारत, चीन को रोकने के लिए जापान के हाथों का मोहरा नहीं बनेगा, क्योंकि वह चीन और जापान के बराबर की ताकत बनना चाहता है और दोनों पक्षों से फायदा लेना चाहता है। भारत, जापान के करीब जाएगा लेकिन भाईचारे के संबंधों में नहीं जाएगा। 
 
भारत और जापान द्वारा शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी किए जाने से पूर्व संभवत: लिखे गए इस संपादकीय में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने संकेत दिए कि वे अपने संयुक्त बयान में दक्षिण चीन सागर पंचाट को शामिल करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

बांग्लाभाषी लोगों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, ममता बनर्जी ने भाजपा को दी यह चेतावनी

जेल जाएंगे मुख्‍यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, CM का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

अगला लेख