Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Japan Plane Crash : भूकंप के बाद जापान में दूसरा हादसा, लैंडिंग के वक्त 2 विमानों की टक्कर, 5 की मौत, 379 यात्री थे सवार

हमें फॉलो करें Japan Plane Crash : भूकंप के बाद जापान में दूसरा हादसा, लैंडिंग के वक्त 2 विमानों की टक्कर, 5 की मौत, 379 यात्री थे सवार
, मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (17:14 IST)
  • टोक्यो एयरपोर्ट पर 2 विमान टकराए
  • लैंडिंग के वक्त लगी आग
  • विमान के 5 क्रू मेंबर्स की मौत
Japan plane collision: जापान में जोरदार भूकंप के बाद एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। एयरलाइंस के एक विमान (Japan Airlines aircraft) के साथ एक तटरक्षक विमान (Coast Guard Aircraft) की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद टोक्यो के जापान की सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। मीडिया खबरों के मुताबिक इस टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। ये क्रू मेंबर्स बताए जा रहे हैं।
 
जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला विमान 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। जापान एयरलाइंस और एनएचके द्वारा हानेडा हवाई अड्डे पर लगाए गए कैमरों के वीडियो फुटेज में वह भयावह क्षण कैद हो गया जब विमान के नीचे उतरने के तुरंत बाद उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के रनवे पर उड़ान भरने के दौरान आग और धुएं का एक बड़ा विस्फोट दिखाई दिया। इसके बाद विंग के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई। एक घंटे बाद के फ़ुटेज में दिखाया गया कि विमान पूरी तरह से आग में घिरा हुआ था।
webdunia
जलते विमान से कूदे लोग : जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि यात्री विमान से कथित टक्कर के बाद चालक दल के पांच सदस्य लापता हैं, पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया। जलते विमान से कूदकर जाते दिखे यात्री, कोस्टगार्ड के विमान से हुई टक्कर, विमान में भीषण आग, 379 यात्री सवार थे। 
 
भूकंप में हुई थी 50 लोगों की मौत : मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 50 हो गई। इशिकावा प्रांत में पर भूकंप का सबसे ज्यादा असर हुआ है। 
 
जापान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इशिकावा प्रांत में इमारतों के ढहने और आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है। क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण निगाटा, टोयामा, फुकुई और गिफू प्रान्तों में लोगों के घायल होने की सूचना मिली। कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। 
 
भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और सहायता प्रदान करना जारी रहेगा।
इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी।
 
जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना