Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

Fumio Kishida बनेंगे Japan के अगले PM, Taro Kono को मिली हार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fumio Kishida
, बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (16:31 IST)
टोक्यो। जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली।
 
किशिदा ने 257 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारो कोनो पर जीत हासिल की। कोनो को सिर्फ 170 वोट मिले।

जापान में इस बार सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है।
 
जापान में एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल है लिहाजा पार्टी के नए अध्यक्ष का 4 अक्टूबर को होने वाले विशेष सत्र में प्रधानमंत्री चुना जाना लगभग निश्चित है। वह मौजूदा प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह पद संभालेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर सिद्धू प्रकरण AAP का 'दांव' है तो फिर केजरीवाल की राजनीति का जोड़ नहीं