Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब मात्र 13 लाख में करो अंतरिक्ष की सैर, अगले साल उड़ान भरेगा रॉकेट

हमें फॉलो करें अब मात्र 13 लाख में करो अंतरिक्ष की सैर, अगले साल उड़ान भरेगा रॉकेट
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (14:59 IST)
सीटल/वॉशिंगटन। अगर आप भी अंतरिक्ष यात्रा करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। जेफ बेजोस की एयरोस्पेस कंपनी 'ब्लू ओरिजन' अगले साल अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान भरेगी। इसमें सफर करने के लिए आपको 13 लाख से 20 लाख रुपए के बीच भुगतान करना होगा।
 
कब मिलेंगे टिकट : ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस अंतरिक्ष में उड़ान के लिए कमर्शियल रॉकेट बना रहे हैं। यह रॉकेट अगले साल उड़ान भरेगा। टिकटों की बिक्री भी अगले वर्ष ही होगी। ब्लू ओरिजन ने अपने न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष यान का पश्चिमी टेक्सास में परीक्षण भी किया था। इस रॉकेट का नाम पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड के नाम पर रखा गया है। 
 
रॉकेट में सफर कर सकेंगे छह यात्री : कंंपनी ने नए स्पेस कैप्सूल को बनाया है जो स्पेस फ्लाइट के दौरान 6 यात्रियों को एक बार में धरती से 100 किलोमीटर ऊपर ले जाएगा। इस जगह तक पहुंचने पर अंतरिक्ष यात्री अपने वजन में कमी महसूस करने लगते हैं। यात्रा के दौरान लोग पृथ्वी का जबरदस्त नजरा देख पाएंगे।
 
सीटल के लगभग 20 मील (32 किमी) दक्षिण में स्थित कंपनी ने वाहन के सामान्य डिजाइन को सार्वजनिक किया है, जिसमें लॉन्च रॉकेट और डिटेक्टेबल यात्री कैप्सूल शामिल है। हालांकि कंपनी ने इसके टिकटों की घोषणा नहीं की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया हब के गठन पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को कड़ा नोटिस