यूक्रेन को लेकर बाइडन ने नए प्रतिबंध की दी धमकी, पुतिन ने परिणामों को लेकर चेताया

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (11:46 IST)
विलमिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपने रूसी समक्षक व्लादिमीर पुतिन को आगाह किया कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है। इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका का ऐसा कोई भी कदम दोनों देशों के संबंधों को पूरी तरह समाप्त कर सकता है। यूक्रेन के पास रूसी सेना के बढ़ते दखल पर दोनों नेताओं ने करीब 1 घंटे तक खुलकर बातचीत की।

ALSO READ: रूस-यूक्रेन में क्यों बढ़ा है तनाव?
 
पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी शाकोव ने कहा कि अमेरिका का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाना एक बहुत बड़ी गलती होगी जिसके गंभीर परिणाम होंगे। बाइडन और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में शाकोव ने मॉस्को में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुतिन ने बाइडन से कहा कि अगर अमेरिकी सीमाओं के पास आक्रामक हथियार तैनात किए गए तो रूस भी अमेरिका की तरह ही कार्रवाई करेगा।
 
वहीं व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने फोन पर हुई बातचीत पर कुछ खुलकर जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि ऐसे भी कई क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष सार्थक प्रगति कर सकते हैं, लेकिन ऐसे मतभेद भी हैं जिन्हें हल करना असंभव हो सकता है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन ने रूस से यूक्रेन के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया और स्पष्ट कर दिया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो अमेरिका, उसके सहयोगी तथा साझेदार निर्णायक रूप से जवाब देंगे।
 
अमेरिकी और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जिनेवा में 9 और 10 जनवरी को होने वाली वार्ता से पहले यह बातचीत हो रही है, दोनों नेताओं ने 7 दिसंबर को भी वीडियो कॉल पर बात की थी। जिनेवा वार्ता के बाद 12 जनवरी को रूस-नाटो परिषद की बैठक होगी और 13 जनवरी को विएना में सुरक्षा और सहयोग संगठन वार्ता करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख