Publish Date: Sat, 20 Oct 2018 (16:28 IST)
Updated Date: Sat, 20 Oct 2018 (16:31 IST)
रियाद। सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सऊदी अरब के अभियोजन पक्ष ने पुष्टि की है कि इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सऊद अरब ने इससे पहले खशोगी की हत्या या गिरफ्तार करने के आरोपों का बार-बार खंडन किया था। (वार्ता)