Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की हालत खराब

Advertiesment
julian assange
जिनेवा। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के पिता जॉन शिपटन ने कहा कि असांजे की हालत काफी खराब है और इस समय उसे बेहतर चिकित्सा की जरूरत है।
 
शिपटन ने कहा कि असांजे की हालत ठीक नहीं है और जेल में काफी दिनों से रखे जाने की वजह से उसकी हालत खराब होती जा रही है। हमारा मानना है कि अगर स्थितियों में बदलाव किया जाता है तो उसकी हालत में सुधार हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि असांजे को ब्रिटिश जेल में चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन उनके वकीलों का मानना है कि चिकित्सक असांजे की पसंद के ही होने चाहिए ताकि बेहतर उपचार किया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि असांजे की रिहाई  के लिए वह रूसी अधिकारियों से संपर्क करेंगे। असांजे को इस वर्ष के शुरू में गिरफ्तार किया गया था और तभी से विशेषज्ञ उनकी हालत को लेकर तरह तरह के दावे कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार तनाव और मानसिक दबाव के कारण असांजे की हालत काफी खराब हो गई है।
 
असांजे के वकील कार्लोस पोवदा ने सितंबर में मीडिया को बताया था कि उन्हें जेल में अकेला रखा गया है और वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं।
 
लंदन के इक्वाडोर दूतावास से निकाले जाने के बाद असांजे को अप्रैल में लंदन की जेल में रखा गया था। इसके बाद से मामले की लगातार सुनवाई चल रही है और अमेरिका को प्रत्यर्पित करने के मामले में सुनवाई का इंतजार है लेकिन वह अमेरिका को प्रत्यर्पित करने का विरोध कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देव दीपावली- दीपों की रोशनी से जगमगाते बनारस के घाट