खुलेगा राज, बृहस्पति की कक्षा में नासा का जूनो

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (10:20 IST)
मियामी। नासा के मानवरहित अंतरिक्षयान जूनो ने बृहस्पति की कक्षा में घूमना शुरू कर दिया है। सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह की उत्पत्ति का रहस्य सुलझाने के लिए शुरू किए गए 1.1 अरब डॉलर के इस मिशन की यह एक प्रमुख उपलब्धि है।
 
नासा की कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में अभियान नियंत्रण से जुड़े एक कमेंटेटर ने कहा कि बृहस्पति पर स्वागत है।
 
बृहस्पति की लक्षित कक्षा में सौर वेधशाला के सफलतापूर्वक प्रवेश कर जाने पर इस कमरे में लोगों की उल्लास से भरी आवाजें गूंजने लगीं। इस यान ने रात 11 बजकर 53 मिनट पर (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 53 मिनट पर) बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश किया।
 
पांच साल पहले फ्लोरिडा के केप केनवेराल से प्रक्षेपित इस यान ने यहां पहुंचने से पहले 2.7 अरब किलोमीटर का सफर तय किया है।
 
नासा के प्रमुख जांचकर्ता स्कॉट बोल्टन ने बेहद उल्लास के साथ चिल्लाते हुए कहा कि हम उसमें पहुंच गए। उन्होंने मिशन कंट्रोल में लगे अपने सहकर्मियों से कहा कि आप लोग अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं।
 
बोल्टन ने कहा कि आपने नासा की अब तक की सबसे मुश्किल चीज को अंजाम दिया है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : नासा 
Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी

सीएम धामी ने राज्य की पहली योग नीति का शुभारंभ किया, गढ़वाल कुमाऊं में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनाने की घोषणा की

DGCA सख्‍त, एयर इंडिया को 3 अधिकारियों को हटाने के दिए निर्देश

नो-फ्लाई ज़ोन से हवाई यात्रा पर गहराता संकट : अब विमानों पर युद्ध से भी गंभीर खतरा मंडरा रहा

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

अगला लेख