यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप दोषी, 41 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (10:32 IST)
Donald Trump News :  एक अमेरिकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पत्रकार ई. जीन कैरल (E. Jean Carroll) का यौन शोषण और मानहानि करने के लिए दोषी करार दिया। उनको हर्जाने में 5 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपए में करीब 41 करोड़) का भुगतान करने का आदेश दिया। हालांकि, कोर्ट ने ट्रंप को डिपार्टमेंटल स्टोर में कैरल का रेप करने का दोषी नहीं पाया।
 
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रंप 1990 के दशक में एक मैगजीन की लेखिका ई. जीन कैरल का यौन शोषण करने के दोषी हैं। ट्रंप ने कैरल को कई मौकों पर झूठा बताकर बदनाम करने की भी कोशिश की।
 
अमेरिका पत्रकार, लेखिका और स्तंभकार ई जीन कैरोल (79) ने पिछले साल अप्रैल में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान आरोप लगाया था कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ने एक लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर में उनसे बलात्कार किया था।
 
कैरोल ने कहा था कि वह 1996 में किसी गुरुवार की शाम को बर्गडोर्फ गुडमैन में ट्रंप से मिली थीं, जहां ट्रंप ने महिलाओं के अंत:वस्त्र खरीदने में उनसे मदद मांगी थी। महिला का आरोप था कि ट्रंप ने कपड़े बदलने के कमरे में उनसे बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि दशकों तक उन्होंने अपने दो मित्रों को छोड़कर किसी को यह बात नहीं बताई। उन्हें डर था कि ट्रंप उनसे इसका बदला लेंगे और उन्हें लगा था कि यह मेरी गलती है। उन्हें यह भी डर था कि उनके साथ जो हुआ, उसके लिए लोग उन्हें ही जिम्मेदार ठहराएंगे। ‘मी टू’ मुहिम के बाद उन्होंने अपनी आपबीती लोगों को बताने का फैसला किया।
 
ट्रंप ने 4 मई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक लेखिका द्वारा उन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को सबसे हास्यास्पद और घृणित कहानी करार दिया था। न्यूयॉर्क में 3 मई को एक वीडियो के माध्यम से ज्यूरी के समक्ष दी गई गवाही में ट्रंप ने दावा किया था कि ये आरोप मनगढ़ंत हैं और उन्होंने मैनहट्टन के डिपार्टमेंट स्टोर में लेखिका ई. जीन कैरल के साथ कभी कोई यौन दुर्व्यवहार नहीं किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

Congress Candidate List : बिहार में कांग्रेस ने सभी 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान, रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मीरा कुमार के बेटे को टिकट

क्या मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे? जानिए क्या कहते हैं अयोध्या पहुंचे रामभक्त