Hanuman Chalisa

काबुल के शिया बहुल इलाके में विस्फोट, 35 की मौत

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2017 (08:56 IST)
सांकेतिक फोटो
पश्चिमी काबुल में सोमवार को एक कार बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि निशाना किसे बनाया गया। विस्फोट स्थल के आसपास के क्षेत्रों में शिया हजारा समुदाय के लोगों की बहुलता है।

सरकारी सुरक्षा बलों ने बताया कि विस्फोट में एक बस नष्ट हो गयी। हमले में तीन नागरिक वाहन और 15 दुकानें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हताहतों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने इससे पूर्व बताया था कि काबुल के पश्चिम क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने कार में बम विस्फोट कर दिया। हमले के उद्देश्य का हालांकि तत्काल पता नहीं चल सका है।
 
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले इस क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस समुदाय के दर्जनों लोग मारे गए थे। काबुल के बीचोबीच हुए इस हमले कि जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

तालिबान ने ली जिम्मेदारी : तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्वीटर पर जारी एक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि हमले में 37 खुफिया कर्मचारी मारे गए हैं। मुजाहिद ने कहा कि हमले का लक्ष्य दो बसें थी और ये बसें पिछले दो महीनों से सर्विलांस में थी।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं आम होती जा रही है। इस वर्ष अब तक हिंसा की घटनाओं में 1662 नागरिक मारे जा चुके है। संयुक्त राष्ट्र के आकड़ों के अनुसार काबुल में इस वर्ष मारे गए लोगों में 20 प्रतिशत नागरिक शामिल है। मई के अंत में हुए ट्रक बम हमले में 150 लोग मारे गए थे। (भाषा/वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख