कैलाश मानसरोवर यात्रा रुकने के लिए भारत जिम्मेदार : चीन

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (23:08 IST)
नई दिल्ली/बीजिंग। चीन ने सिक्किम क्षेत्र में जारी गतिरोध तथा नाथू-ला दर्रा को बंद किए जाने के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। चीन का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने क्षेत्र में उसकी एक सड़क का निर्माण कार्य रोका है।
 
इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने सिक्किम क्षेत्र में भारत और भूटान से जुड़ी अपनी सीमा पर भारतीय सेना के एक पुराने बंकर को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा है। 
         
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लु कांग ने बीजिंग में बुधवार को कहा कि चीन अपनी सीमा में सामान्य रूप से सड़क बना रहा था, जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि भूटान और चीन के बीच सीमांकन नहीं हुआ है और इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और कोई गैर-जिम्मेदाराना काम नहीं करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि भूटान एक संप्रभु देश है और उसकी संप्रभुता का सभी देशों को आदर करना चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर कि नाथू-ला दर्रा कब खोला जाएगा, प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरी तरह भारत पर निर्भर करता है। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन ने नाथू ला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 50 तीर्थयात्रियों के दल को रोक दिया था। इस पर उस समय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने नई दिल्ली में कहा था कि यात्रियों के संबंध में कुछ कठिनाइयां हैं और चीन के साथ इस मामले में बात की जा रही है। 
       
इस पर चीनी प्रवक्ता ने आज कहा कि चीन ने स्थिति को देखते हुए यात्रा रोकने का आपात कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि यह यात्रा फिर से तभी शुरू होगी, जब इसके लिए जरूरी माहौल बनेगा और भारतीय पक्ष सुधारात्मक उपाय करेगा। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख