khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केट-विलियम की तीसरी संतान का नाम होगा 'एलिस'?

Advertiesment
Kate Middleton
लंदन। शाही जोड़े केट मिडेलटन और प्रिंस विलियम की तीसरी संतान लड़की होगी और उसका नाम 'एलिस' होगा। ब्रिटेन के एक अखबार की खबर में यह कहा गया है। समूचे देश में शाही घर में नए मेहमान को लेकर चर्चा जोरों पर है। कई लोग शाही बच्चे के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं।


‘डेली एक्सप्रेस’ के मुताबिक, शाही जोड़े को अपने तीसरे बच्चे के लिंग का भले ही पता ना हो‍, लेकिन सट्टा लगाने वालों का मानना है कि गुप्त सूचनाओं के अनुसार, उनके घर में बच्ची का जन्म होगा। समूचे देश में शाही घर में नए मेहमान को लेकर चर्चा जोरों पर है।

कई लोग शाही बच्चे के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं। नाम को लेकर अटकलें परवान पर होने के बीच कई ने 'मैरी' या 'एलिस' नाम रखे जाने की संभावना जाहिर की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि विलियम और कैट अपनी बच्ची का नाम 'एलिस' इसलिए रखेंगे, क्योंकि यह ड्यूक ऑफ इडेनबर्ग की मां का नाम है । (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन चंद्रमा पर भेजेगा फूल और आलू के बीज...