बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को पांच साल की सजा

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (23:46 IST)
ढाका। बांग्लादेश के एक न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। बांग्लादेश नेशनलस्टि पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया और उनके बेटे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारीक रहमान समेत चार अन्य को भी इस मामले में दोषी पाया गया है और दस-दस साल की सजा सुनाई गई है।


वर्ष 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं 72 वर्षीय खालिदा पर 2.52 लाख डॉलर अर्थात एक करोड़ 61 हजार रुपए जो अनाथालय न्यास के लिए विदेश से प्राप्त हुआ था उसके गबन का आरोप था। सजा पाने के बाद खालिदा अब बंगलादेश में आम चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।

इस मामले में खालिदा की तरफ से 30 नवंबर 2014 को दायर याचिका को न्यायालय ने खारिज कर निचली अदालत के पास भेज दिया। इससे पहले उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के मामले को सही ठहराया था। निचली अदालत ने 19 मार्च 2014 के आदेश में खालिदा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पहले पहलगाम पर होनी चाहिए चर्चा, फिर ऑपरेशन सिंदूर पर : CM अब्दुल्ला

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

अगला लेख