बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को पांच साल की कैद

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:26 IST)
बांग्लादेश के एक न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है।
 
बांग्लादेश नेशनलस्टि पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया और उनके बेटे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारीक रहमान समेत चार अन्य को भी इस मामले में दोषी पाया गया है और दस-दस साल की सजा सुनाई गई है। 
 
वर्ष 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं 72 वर्षीय खालिदा पर 2.52 लाख डॉलर अर्थात एक करोड़ 61 हजार रुपए जो अनाथालय न्यास के लिए विदेश से प्राप्त हुआ था उसके गबन का आरोप था। सजा पाने के बाद खालिदा अब बांग्लादेश में आम चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। 
 
इस मामले में खालिदा की तरफ से 30 नवंबर 2014 को दायर याचिका को न्यायालय ने खारिज कर निचली अदालत के पास भेज दिया। इससे पहले उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के मामले को सही ठहराया था। निचली अदालत ने 19 मार्च 2014 के आदेश में खालिदा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराया था।
 
एसीसी का आरोप है कि यह ट्रस्ट और एक अन्य ट्रस्ट - जिया चैरिटेबल ट्रस्ट बस कागजों पर थे तथा जब जिया 2001-2006 की बीएनपी सरकार के दौरान प्रधानमंत्री थीं तब इन दोनों संगठनों के नाम पर बड़ी मात्रा में धन की हेराफेरी की गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख