सनकी तानाशाह किम जोंग ने ली यह प्रतिज्ञा

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (13:35 IST)
सोल। किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया को 'विश्व का सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत' बनाने का प्रण  लिया है। सरकार की मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसी के साथ उत्तर कोरिया ने संकेत दे दिए हैं कि वह विश्व के लिए खतरा बने अपने हथियार कार्यक्रमों पर लगाम लगाने के लिए कतई तैयार नहीं है।
 
उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों की झड़ी लगाकर और अब तक अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इसका पूरा प्रयास अमेरिका पर हमला कर सकने में सक्षम मुखास्त्र तैयार करने का है।
 
सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक नए मिसाइल परीक्षण को सफल बनाने वाले कर्मियों से किम ने कहा कि उनका  देश 'विजयी तरीके से आगे बढ़ेगा और विश्व की सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत और सैन्य ताकत बनेगा। किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक ताकतें इस संकट का हल निकालने के लिए संघर्ष कर रही है। 
 
अमेरिका उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किम प्रशासन पर कड़े आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण अब भी जारी हैं। ये परीक्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती बन  गए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

PPF खातों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

अगला लेख