किम जोंग ने अमेरिका को बताया उ. कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (10:04 IST)
मॉस्को/ सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अमेरिका उनके देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। योनहप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग ने कहा है कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आएगा और यह उन पर भी निर्भर नहीं करता कि व्हाइट हाउस में कौन सर्वोच्च पद पर रहा है। उत्तर कोरियाई नेता ने जोर दिया कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खारिज करेगा तभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा।
ALSO READ: इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव पर इतना जोर क्यों दे रहा है भारत?
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि उनका देश (उत्तर कोरिया) शत्रु शक्तियों को रोकने के लिए परमाणु हथियारों में सुधार करेगा। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में किम के हवाले से कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ रहे सैन्य खतरे को सक्रिय और पूरी तरह से समाप्त करने तथा नियंत्रित करने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकियों में सुधार, आकार एवं वजन को कम करने और परमाणु हथियारों की सामरिक शक्ति बढ़ाना आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक परमाणु हथियारों को विकसित करने के लिए आवश्यक है जिसका आधुनिक युद्ध में विभिन्न तरीकों से लक्ष्य और ऑपरेशन कार्य के आधार पर उपयोग किया जा सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख