किम जोंग उन चीन के 4 दिवसीय दौरे पर, शिखर वार्ता के बहाने अमेरिका पर‍ निशाना...

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (10:28 IST)
सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन चार दिवसीय दौरे के लिए चीन रवाना हो गए हैं। उत्तर कोरियाई मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


यह दौरा इन अटकलों के बीच हो रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संभावित शिखर वार्ता से पहले किम चीन के साथ अपना रुख समन्वित करने की कोशिश कर सकते हैं।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा था कि किम सोमवार दोपहर अपनी पत्नी री सोल-जू और शीर्ष अधिकारियों के साथ चीन के लिए रवाना हुए। उसने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आमंत्रण पर किम चीन जा रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई मीडिया के सोमवार शी के साथ वार्ता के लिए किम के विशेष ट्रेन से बीजिंग रवाना होने की खबरें देने के बाद केसीएनए ने यह पुष्टि की है। किम ने पिछले साल चीन की यात्राओं के लिए केवल उनके लिए बनाई गई एक विशिष्ट बख्तरबंद ट्रेन का इस्तेमाल किया था।

ऐसा माना जा रहा है कि ट्रम्प और किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता के स्थल पर चर्चा के लिए अमेरिका और उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने वियतनाम में मुलाकात की थी। किम पिछले साल तीन बार चीन दौर पर गए थे। किम जोंग-उन का मंगलवार को जन्मदिन भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख