भाजपा ने बनाया रिजीजू को नगालैंड, हिमंत को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (20:13 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र के पार्टी के महत्वपूर्ण रणनीतिकार हिमंत विश्व शर्मा को त्रिपुरा और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू को नगालैंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।
 
इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल के शुरू में होने की संभावना है। त्रिपुरा भगवा पार्टी के उच्च एजेंडे में शामिल है, जहां यह वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दिन-रात काम कर रही है। एक बयान में कहा गया कि पार्टी प्रमुख अमित शाह ने ये नियुक्तियां कीं।
 
इन दोनों राज्यों में भाजपा हाशिए पर रही है, लेकिन 2014 में केंद्र में सत्तारुढ़ होने और पार्टी का नेतृत्व अमित शाह के हाथों में आने के बाद इसने काफी पैठ हासिल की है। यह अब कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देशभर में योग दिवस का उत्साह, विशाखापट्‍टनम में पीएम मोदी ने किया योग

योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

अगला लेख