जर्मनी में शरण मांगने वालों के आश्रय केंद्र में चाकू से हमला, 1 की मौत, 5 घायल

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (18:22 IST)
बर्लिन। दक्षिणी जर्मनी में शरण मांगने वालों के एक आश्रय केंद्र में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 5 लोग घायल हो गए। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर कथित तौर पर आश्रय केंद्र का ही निवासी था और उसने रविवार शाम को केंद्र के विभिन्न कमरों का दरवाजा खटखटाया। जब लोगों ने दरवाजा खोला तो हमलावर ने उन पर चाकू से वार किया।
 
इस घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल 5 लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और जर्मन गोपनीयता नीति के अनुरूप उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सोमवार सुबह घटनास्थल की जांच की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

Indore के बिजनेसमैन के बेटे ने किया दुष्कर्म, रोमानिया से FIR दर्ज कराने इंदौर आई युवती

महिला ने गहरे कुएं में गिरे पति को बचाया, जानिए किस तरह बची जान...

महाकुंभ और CM योगी के खिलाफ दिया विवादित बयान, सपा के पूर्व MLA के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ravinder Singh Negi : रविंदर सिंह नेगी की प्रोफाइल, PM मोदी ने छुए पैर, क्या पटपड़गंज में फहरा पाएंगे BJP की विजयी पताका

Delhi Election : भाजपा और AAP ने लगाए फर्जी मतदान के आरोप

अगला लेख