Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका : नदी में जलक्रीड़ा कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत, 4 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका : नदी में जलक्रीड़ा कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत, 4 घायल
, सोमवार, 1 अगस्त 2022 (10:37 IST)
सोमरसेट (अमेरिका)। अमेरिका के मिनिसोटा प्रांत में विस्कॉन्सिन की एक नदी में जलक्रीड़ा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जलक्रीड़ा में करीब 20 लोग शामिल थे। 
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेंट क्रोइक्स काउंटी के शेरिफ (कानूनी अधिकारी) स्कॉट नूडसन ने बताया कि हमले का संदिग्ध मिनिसोटा निवासी 52 वर्षीय शख्स है। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब हमले के शिकार लोग और संदिग्ध नदी में जलक्रीड़ा के लिए गए थे। वे दो अलग-अलग समूहों के साथ जलक्रीड़ा कर रहे थे जिनमें करीब 20 लोग शामिल थे।
 
उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हमलावर ने चाकू से उन पर हमला क्यों किया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या संदिग्ध और पीड़ित पहले से एक-दूसरे को जानते थे। यह घटना मिनियापोलिस के पूर्व में 56 किलोमीटर की दूरी पर सोमरसेट के पास हुई। घटना में मिनिसोटा का 17 वर्षीय किशोर मारा गया।
 
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घायलों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। शेरिफ कार्यालय ने घायलों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हालांकि उसने बताया कि घायलों में 20 वर्षीय एक युवक, विस्कॉन्सिन के लक से 22 वर्षीय युवक, मिनेसोटा में एल्क रिवर से 22 वर्षीय युवक और मिनेसोटा के बर्न्सविले से 24 वर्षीय महिला शामिल है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजधानी में शराब की किल्लत, अपने पसंदीदा ब्रांड पाने के लिए एनसीआर जा रहे दिल्लीवाले