25 दिसंबर को कुलभूषण जाधव से मुलाकात करने पाकिस्तान पहुंचेंगी मां और पत्नी

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (11:10 IST)
इस्लामाबाद। जासूसी के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां 25 दिसंबर को पाकिस्तान आएंगे। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। विदेश विभाग ने बताया कि जाधव की पत्नी और मां 25 दिसंबर को व्यावसायिक उड़ान से यहां पहुंचेंगे और उसी दिन वापस लौट जाएंगे। भारतीय उप उच्चायुक्त उनके साथ आने वाले राजनयिक होंगे।
 
विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने सूचित किया है कि कमांडर जाधव की पत्नी और मां 25 दिसंबर को व्यावसायिक उड़ान से यहां आएंगी और उसी दिन वापस लौट जाएंगी। इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त उनके साथ रहने वाले राजनयिक होंगे। पाकिस्तान ने 20 दिसंबर को जाधव की पत्नी और उनकी मां के लिए वीजा जारी किया था। पाकिस्तान ने इस बात पर भी सहमति जताई थी कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग का एक राजनयिक उनके साथ होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मैं रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं, RCB की टीम को खरीदने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले, मैं पागल नहीं हूं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी

ह्यूमन एरर, तकनीकी गड़बड़ी, साजिश या लापरवाही, क्या है एयर इंडिया प्लेन क्रेश का रहस्य?

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

अगला लेख