लाहौर में दो दिन के लिए बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (19:01 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर आज दो दिन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। वहां कट्टरपंथी धार्मिक समूह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
‘तहरीक ए खत्म ए नबूवत’, ‘तहरीक ए लबैक या रसूल अल्लाह’ और ‘सुन्नी तहरीक पाकिस्तान’ के कार्यकर्ता पाकिस्तान के कई शहरों में बीते तीन हफ्तों से राजमार्गों और रेलवे लाइनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने दे रहे हैं। इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।
 
एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, ‘देश में हाल में बने कानून-व्यवस्था संबंधी हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों- निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का फैसला लिया है।’ उच्च शिक्षा मंत्री सैयद रजा अली गिलानी ने कहा कि यह फैसला ‘बच्चों की सुरक्षा’ सुनिश्चित करने के लिए लिया गया।
 
गिलानी ने बताया, ‘हालात खतरनाक हैं...ऐसी स्थिति में हम शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का जोखिम नहीं ले सकते। मैं इस बात की पुष्टि भी नहीं कर सकता हूं कि दो दिन के अवकाश के बाद भी शिक्षण संस्थान खुलेंगे या नहीं। यह हालात पर निर्भर करेगा। हालात सुधरते हैं तो इन्हें बुधवार को खोला जा सकता है।’ 
 
विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर लाहौर आज लगातार दूसरे दिन भी देश से कटा रहा। यहां आवागमन भी बाधित रहा। लाहौर और अन्य स्थानों पर ये प्रदर्शन बरेलवी पंथ के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस्लामाबाद में उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में छह लोग मारे गए थे और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारी कानून मंत्री जाहिद हामिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा, कांग्रेस के नसीर हुसैन पर भाजपा MP अग्रवाल का पलटवार

उद्धव ठाकरे बोले, मुसलमानों पर भाजपा की चिंता जिन्ना को भी शर्मिंदा कर देगी

गडकरी बोले, देश में यूरोपीय मानक की बसें चलेंगी, हथौड़ेछाप बसें नहीं

राहुल गांधी ने संसद में उठाया अ‍मेरिकी टैरिफ पर सवाल, क्या करेगी सरकार?

RTO के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर सियासत, सड़क पर कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन

अगला लेख