Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भगोड़ेे ललित मोदी ने ली वनातु की नागरिकता, अब आसान नहीं होगा वापस भारत लाना

वनातु की नागरिकता लेने के बाद ललित मोदी ने किया भारत का पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lalit Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 8 मार्च 2025 (11:18 IST)
Lalit Modi news in hindi : पूर्व उद्योगपति और आइपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने वनातु की नागरिकता हासिल कर ली है। वनातु को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। वनातु की नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी को स्वदेश लाना अब और मुश्किल हो गया है।
 
2010 में ही ललित मोदी भारत से भागकर लंदन चला गया था। तब से भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। अब 15 साल बाद उसने वनातु की नागरिकता ले ली है। उसने भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने के लिए आवेदन कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्‍टि की है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है।  उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की जाएगी। हमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने वानुअतु की नागरिकता हासिल कर ली है। हम कानून के तहत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।
 
कौन है ललित मोदी : ललित कुमार मोदी इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष और कमीशनर, चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 के अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है। वह IPL में करप्शन मामले में फरार हैं, मुंबई की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित कर रखा है।
 
कहां है वनातु : वनातु (Vanuatu) एक दक्षिणी प्रशांत द्वीप देश है। इस देश की आबादी मात्र 3 लाख है। बताया जाता है कि यहां की नागरिकता के लिए 1 लाख 55 हजार डॉलर का निवेश जरूरी है। 1980 तक यह फ्रांस और ब्रिटेन के कब्जे में था। लेकिन अब स्वतंत्र राष्ट्र हैं। बहरहाल भारत से वनातु की प्रत्यर्पण संधि नहीं है, ऐसे में ललित मोदी को वहां से भारत लाना आसान नहीं होगा।  
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव