नेपाल में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 19 लोग लापता

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (16:35 IST)
काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 19 लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में भूस्खलन होने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि पोखरा के सारंगकोट इलाके में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के कारण एक घर बहने से पांच लोगों की जान गई। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले में दो अन्य लोगों ने जान गंवाई।

इस बीच, जाजरकोट जिले में भूस्खलन होने से दो घर बह गए और हादसे के बाद से ही 12 लोग लापता हैं। म्याग्दी जिले में भी सात लोग लापता हैं। उनका घर भी भूस्खलन में बह गया। जोगीमारा क्षेत्र में हुए भूस्खलन से पश्चिमी नेपाल में पृथी राजमार्ग बाधित हो गया।
देश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख