Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें भाव

हर दिन सुबह 6 बजे इनके दाम अपडेट होते हैं

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 20 जून 2024 (11:41 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने आज गुरुवार, 20 जून के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम अलग-अलग होते हैं और इन दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं। आज से पूर्व मार्च में पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती की गई थी।

 
इंडियन ऑइल मार्केटिंग कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर दिन सुबह 6 बजे इनके दाम अपडेट होते हैं। आज भी सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट हो गए हैं। आज देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी। देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव अलग-अलग होते हैं। ऐसे में लेटेस्ट भाव चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाना चाहिए।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 और कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 103.93 रुपए का और डीजल 90.74 रुपए में मिल रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 और डीजल 88.92, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश सरकार को बड़ा झटका, बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण रद्द