लातिन अमेरिका दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक स्थान

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (10:55 IST)
पनामा सिटी। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि लातिन अमेरिका और कैरेबिया दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे हिंसक क्षेत्र हैं। विश्व निकाय ने खासतौर पर मध्य अमेरिका और मैक्सिको को खतरनाक के रूप में रेखांकित किया है।
 
पनामा में पेश रिपोर्ट में, संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने पाया है कि इसे समाप्त करने के लिए कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध बड़ी संख्या में हो रहे है।
 
लातिन अमेरिका में यूएनडीपी के लिंग मिशन के प्रमुख यूजेनिया पिज़ा-लोपेज़ ने एएफपी को बताया कि लातिन अमेरिका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा बहुत भीषण है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के संदर्भ को छोड़ दें तो यह महिलाओं के लिए बहुत हिंसक क्षेत्र है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधों के इतर महिलाओं के साथ यौन प्रताड़ना की दर इस क्षेत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा है जबकि दंपति के रूप में महिला के खिलाफ अपराध के मामले में यह विश्व में दूसरे नम्बर पर है।
 
इसमें कहा गया है कि कैरेबिया में 10 में से तीन देशों में महिलाओं और युवतियों से बलात्कार की दर सबसे ज्यादा है। वहीं मध्य अमेरिका में महिला होने के कारण उनकी हत्या करने के मामले काफी ज्यादा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर तीन में से दो महिलाओं की हत्या उनके लिंग के कारण की जाती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख