Hanuman Chalisa

हरी पत्तेदार सलाद खाने से दिमाग होगा 11 वर्ष जवान

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (16:53 IST)
वाशिंगटन। एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियों की सलाद को अपनी रोज की खुराक में शामिल करते हैं वे दिमाग को 11 साल जवान रखते हैं। यह पहले भी कई बार कहा गया है कि जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, उनकी याददाशत और सोचने की क्षमता में उन लोगों की तुलना में कम गिरावट होती है जो सब्जियां नहीं खाते हैं या कभी कभार खाते हैं।
 
न्यूरोलॉजी जनरल में प्रकाशित हुए अध्ययन के मुताबिक, दोनों समूहों के बीच अंतर आयु में 11 वर्ष कम के बराबर था। विश्वविद्यालय से जुड़ी मार्था क्लेयर मॉरिस ने बताया कि अपने दिमाग की सेहत को बढ़ाने का सरल तरीका है कि आप अपनी खुराक में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसे बुजुर्ग लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इसे रोकना अहम है। उन्होंने बताया कि यह अध्ययन औसतन 81 वर्ष के 960 लोगों पर किया गया है। उन पर यह अध्ययन करीब साढ़े चार साल तक किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख