प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार लियोनार्ड कोहेन का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (11:18 IST)
न्यूयॉर्क। अपनी पीढ़ी के सबसे दूरदर्शी कलाकारों में शामिल दिग्गज संगीतकार एवं कवि लियोनार्ड कोहेन का निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। कोहेन के प्रचारक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
कोहेन के फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा गया कि हमें अत्यंत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं कलाकार लियोनार्ड कोहेन का निधन हो गया है। हमने संगीत जगत के सबसे सम्माननीय एवं सफल दूरदर्शी कलाकारों में से एक को खो दिया। बयान में कहा गया कि कोहेन मांट्रियल में पले-बढ़े, लेकिन वे अपने जीवन के आखिरी दिनों में कैलीफोर्निया में रहे। उनकी याद में कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
 
'सोनी म्यूजिक' ने बयान में कहा कि लियोनार्डे कोहेन एक अद्वितीय कलाकार थे। उनकी शानदार मूल रचनाओं को कई पीढ़ियों के प्रशंसकों एवं कलाकारों ने सराहा। कोहेन संगीत जगत में कदम रखने से पहले कवि थे। उन्होंने 'हैललूय' समेत पीढ़ी के सबसे चिंतनशील गीत लिखे। उनका आखिरी एलबम 'यू वांट इट डार्कर' पिछले माह ही जारी हुआ था।
 
कोहेन से पहले जुलाई में मारियन इहलेन का निधन हुआ था। मारियन नॉर्वे की एक महिला थीं जिनके साथ कोहेन यूनान के द्वीप हाइड्रा में रहे थे। कोहेन ने 'सो लॉन्ग मारियन' गीत उन्हीं से प्रेरित होकर लिखा।
 
उन्होंने मारियन को लिखे अंतिम पत्र में उनके लिए अपने 'अपार प्रेम' का इजहार किया था और लिखा था- 'मुझे लगता है कि मैं जल्द ही तुम्हारा अनुकरण करूंगा। इस पत्र का खुलासा कोहेन के एक मित्र ने किया था।' (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

ईरान के बंदरगाह पर हुए विस्फोट में 40 की मौत, 1000 लोग घायल

70 साल बाद पहली बार मंदिर परिसर से बाहर निकलेंगे हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी, रामलला के करेंगे दर्शन

Indore में एमपी टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- 20000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 75 हजार नौकरियों की संभावनाएं

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

अगला लेख